तूफान यास -बंगाल की खाडी में आज पहुंचेगा तूफान
कोलकाता. अभी ताउ-ते चक्रवाती तूफान की बर्बादी से देश संभला भी नहीं है और एक दूसरा तूफान यास तबाही मचाने के लिये तैयार है। ताउ ते ने भारत के पश्चिमी इलाके में तबाही मचाई और अब यास का खतरा पूर्वी हिस्से में मंडरा रहा है। चक्रवाती तूफान यास के 26 मई को आडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के किनारे से टकराने की आंशका है।
ओडिशा और पश्चिम बंगालमें भारी वर्षा की संभावना
पश्चिम बंगाल की खाड़ी के मध्यपूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। यही 24 मई तक चक्रवाती तूफान यास का रूप ले लेगा। चक्रवात यास के उत्तर, उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है जो 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके अगले 24 घंटों में यह तेज चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इसकी वजह से बंगाल और ओडिशा में 26 मई तक भारी वर्षा होने की संभावना हैं।
