3 वाहनचोरों से 20 मोटरसाईकिलें बरामद, ड्यूटी कर रहे हवलदार की बाइक चोरी की थी हुई बरामद

ग्वालियर. शहर से पलक झपकते ही गाडियां चोरी करने वाले वाहनचोर पुलिस के हाथ लग गये है। गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 20 मोटरसाईकिलें जब्त की गयी है। इनसे गोला का मंदिर के हवलदार की मोटरसाईकिल भी मिली है। जो यह कुछ दिन पूर्व हवलदार के ड्यूटी करते समय चोरी कर ले गये थे। यह शहर से वाहन चोरी कर पड़ोसी जिले भिण्ड, मुरैना में बेच देते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि महाराजपुरा थाना ज्प् पीएस यादव को शनिवार रात सूचना मिली थी कि हाल ही में महाराजपुरा से चोरी गई बाइक के साथ एक शातिर वाहन चोर लक्ष्मणगढ़ पुल के नीचे खड़ा हुआ है। इस पर ज्प् यादव ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस की हलचल देखकर बाइक सवार ने भागने का प्रयास कियाए लेकिन सफल नहीं हो सका। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए वाहन चोर की पहचान मोनू उर्फ कुबेर तोमर पुत्र रामनिवास तोमर निवासी एण्डोरी के रूप में हुई है। पकड़े गए वाहन चोर मोनू से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने कुछ ही दिन में महाराजपुराए कंपू और गोला का मंदिर से करीब 12 से 15 वाहन चोरी किए हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि वह चोरी के वाहन अपने 2 साथी भिंड के बरासों निवासी रवि सिंह व मेहगांव बरहद निवासी शिवम भदौरिया को बेच देता था। इसका पता चलते ही पुलिस टीम को भिंड रवाना किया गया। भिंड पहुंची पुलिस टीम ने रवि और शिवम भदौरिया को हिरासत में लिया। कुल 20 गाड़ियां तीनों से बरामद हुई हैं। जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है।
हवलदार की चोरी गयी मोटरसाईकिल भी बरामद हुई
पकड़े गये वाहन चोरों ने कुछ दिन पूर्व गोला का मंदिर थाने में तैनात हवलदार अनिल तोमर की मोटरसाईकिल नम्बर एमपी03ए-3123 को भी चोरी किया गया था। घटना केसमय प्रधान आरक्षक तोमर अपनी ड्यूटी पर था तो वह मोटरसाईकिल खड़ी कर राउण्ड लेने गये थे वहां से वापिस लौटकर आये तो मोटरसाईकिल चोरी हो चुकी थी।
5 हजार रूपये में बेच देते थे मोटरसाईकिल
वाहन चोरों ने यह भी स्वीकार किया है कि वह वाहन चोरी करने के बाद दूसरे शहरों व देहात के इलाकों में 4 से 5 हजार रूपये में बेच देते थे आगे सामने वाला जैसे उसका उपयोग करे । वह जाली दस्तावेज बनाकर 8 से 10 हजार में बेच दे या एक या दो हजार ऊपर कमाकर ऐसे ही आगे किसी को भी बेच देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *