कमलनाथ पर दर्ज हुई एफआईआर

ग्वालियर. कमलनाथ पर बीजेपी ने चारों ओर से हमला बोल दिया और हर शहर में भाजपा ने पूर्व सीएम पर एफआईआर के लिये आवेदन दिया है। इसी के चलते रविवार की शाम ग्वालियर में भाजपा जिला ध्यक्ष कमल माखीजानी ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर कमलनाथ पर आईटी एक्ट पर राष्ट्रªद्रोह का मामला दज्र करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना को इंडियन कोरोना कहकर और मौतों की झूठी जानकारी देकर आपदा के दौर में लोगों को उकसाने का प्रयास किया है।
रविवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी कुछ सदस्यो के साथ एसपी ऑफिस स्थित क्राइम ब्राच थाना पहुचे। यहां डीएसपी क्राइम ब्राच विजयसिंह भदौरिया से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।आवेदन में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस समय देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। ऐसे मे पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ सोशल मीडिया पर भय और भ्रम का वातावरण पैदा कर रहे है जबकि इस समय कोरोना और उस पर भय और भ्रम पैदा करने वाली पोस्ट करना प्रतिबंधित है उन पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिये।
कोरोना में हुई मौतों पर राजनीति
बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना काल में हुई मौतों पर भी झूठी संख्या बताकर मप्र में भय और भ्रम का वातावरण बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाना चाहिये।
भोपाल में हुई एफआईआर
मप्र भर में भाजपा द्वारा क्राइम ब्रांच में दिये गये ज्ञापन के बाद और भाजपा विधायकों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच भोपाल ने रविवार रात साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आईपीसी की धारा 124-ए, 124-2, धारा 153-2, धारा 188 सायबर क्राइम की धारा 65-बी धारा एफआईआर दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *