सी-60 कमाण्डों ने 13 नक्सली मार गिराये
गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सी-60 कमाण्डो पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ी कार्यवाही की है। सी-60 की इस कार्यवाही में 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नक्सलियों से इनकाउंटर गढ़चिरौली की एटापल्ली तहसील के पैदाी-कोटमी जंगल में हुई है।
गढ़चिरौली में हुआ कमाण्डों और नक्सलियों का आमना सामना
टापको बता दें कि सी-60 कमाण्डो पुलिस और नक्सलियोंके बीच एनकाउंटर शुक्रवार की सुबह 3.50 बजे शुरू हुआ था कार्यवाही को अंजाम देने के लिये कमाण्डों पैदल ही जंगल के अन्दर गये और जिससे नक्सलियों को उनके वहां होने की भनक तक नहीं लगी।
मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सली ढेर
गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि कम से कम 13 नक्सली पुलिस ऑपरेशन में मारे गए। गढ़चिरौली के जंगली एरिया एटापल्ली में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। बता दें कि पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। डीआईजी संदीप पाटिल का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह एक सफल ऑपरेशन रहा। जंगल में छानबीन की जा रही है। ये भी हो सकता है कि एनकाउंटर में और ज्यादा नक्सली मारे गए हों। जंगल में तलाशी अभियान जारी है।

