नारदा स्टिंग मामले में सीएम ममता की मुश्किलें बढ़ेंगी, सीबीआई ने सीएम को भी बनाया पक्षकार

कोलकाता. नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि केस को पश्चिम बंगाल के बाहर ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका में सीबीआई ने मुख्यमंत्री को भी पक्षकार बनाया है। सीबीआई ने इसके अलावा याचिका में कानून मंत्री मलय घटक और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का भी नाम लिया है।
आपको बता दें कि नारदा स्टिंग ऑपरेशन के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 2 मंत्रियों और एक विधायक के साथ पार्टी के पूर्व नेता को सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 घंटे तक सीबीआई कार्यालय में धरने पर बैठी रही जबकि उनके समर्थकों ने परिसर को घेरे रखा। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ राज्य के कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए।
कोलकाता हाईकोर्ट ने लगाई निचली अदालत पर रोक
सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में टीएमसी के नेता फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा, पूर्व टीएमसी नेता और कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी को सोमवार को जमानत दे दी थी लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने जल्द ही निचली अदालत के आदेश के अमल पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *