केरल -कर्नाटक -गोवा में भयंकर तबाही में अभी तक 6 की मौत

नई दिल्ली. केरल कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद चक्रवात तौकते उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ गया है। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी वर्षा हुई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं है। जिसके कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खम्भे एवं पेड़ उखड़ गये तथा लोगों के घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा हैं।

कल शाम पोरबंदर पहुंचेगा तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान तौकते अगले 24 घंटे में और तीव्र हो सकता है।  इसके सोमवार शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचने की संभावना है।  IMD के मुताबिक, चक्रवात मंगलवार तड़के तक पोरबंदर और भावनगर जिले में महुवा के बीच राज्य के तट को पार सकता है।  ज्ञात हो की गुजरात में निचले तटीय इलाकों से करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 54 टीमों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *