तूफान तौकते कुछ ही घंटों में मचा सकता है तबाही, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
अहमदाबाद. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा चक्रवाती तूफान ‘‘तोकते’’ को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनजर गुजरात सरकार ने बचाव की तैयारियां कर ली है। सीएम विजय रूपाणी ने बताया है कि सौराष्ट्र क्षेत्र के जिलों में घरों, सड़कों और बिजली व संचार लाइनों के नुकसान का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने बताया है कि अरब सागर के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान तौकते में तब्दील हो गया है।

एनडीआरएफ की टीमें पहुंची
च्क्रवाती तूफान तौकते के 18 मई के आसपास पोरबन्दर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है इस बीच सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के नजदीक तेज बारिश के साथ ही 175 किमी प्रतिघंटा तक ही रफ्तार से हवायेंच ल सकती है। आईएमडी के अनुसार तौकते 16 से 18 मई के बीच अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रहेगा। सीएम रूपाणी ने बताया है कि एनडीआहरएफ की टीमें पहुंच चुकी और उन्होंने वहां पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है।
