कल आएंगे सीएम, सुरक्षा में चूक ना हो इसलिए अफसरों ने कारकेड निकालकर तैयारियों को परखा

ग्वालियर. रविवार को ग्वालियर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने कारकेड निकालकर तैयारियों को परखा। कारकेड एयरपोर्ट से निकाला गया जो भिण्ड रोड से होते हुए, पिण्टो पार्क, गोला का मंदिर, होटल तानसेन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा इसके बाद कारकेड इसी रास्ते से वापस एयरपोर्ट आया जिसके बाद अफसरों ने तैयारियों में जो कमी मिली उन्हें दुरूस्त किया।
जानकारी के अनुसार सीएम के आगमन को देखते हुए कल रविवार को उन रास्तों से जिन से सीएम आएंगे और जाएंगे, उन सड़कों पर ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे साथ ही इन रास्तों पर बगैर मास्क के भी लोग ना दिखे इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *