चित्रकूट की जेल में कैदी अंशुल ने मुकीम काला और मेराजुद्दीन को मारी गोली, अंशुल दीक्षित पुलिस एनकाउंटर मारा गया

चित्रकूट. जिला जेल रगौली में कैद अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी गयी है। मुकीम काला पश्चिम उत्तरप्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्यवाही में अंशुल दीक्षित भी मारा गया। जेल के भीतर फायरिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक बंदी कुछ दिनों पूर्व बाहरी जेल से यहां शिफ्ट हुआ था। जिले में आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। आईजी सत्यनारायण, डीएम सुभ्रांतकुमार शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल, जेल अधीक्षक प्रकाश त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल मौजूद है। आपको बतादें कि मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 अधिक मुकदमें दर्ज थे। चित्रकूट जेल की घटना में मृत मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को जिला जेल बनारस से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करके चित्रकूट जेल लाया गया था। जबकि दूसरे मृत कैदाी मुकीम काला को जिला जेल सहारनपुर से प्रशासनिक आधार पर चित्रकूट जेल लाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *