अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी से बोले तुम मुसलमान हो कार्यवाही रोक दो, अधिकारी बोला पहले सरकारी नौकर हूं
भोपाल. नगरनिगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही से एक पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी इतने खफा हो गये कि उन्होंने फोन पर एक अधिकारी को पागल तक कह दिया। वह अतिक्रमणके खिलाफ मुहिम चला रहे नासिर खान का मुसलमान होने का हवाला देते हुए मुस्लिम दुकानदारो पर कार्यवाही नहीं करने का दबाव बना रहे थे। हिन्दू मुसलमान की टिप्पणी किये जाने पर नासिर ने नेताजी को करारा जवाब दिया। नासिर ने कहा है कि वह मुसलमान है लेकिन पहले सरकारी कर्मचारी है। कार्यवाही नहीं रूकेगी।
कानून के अनुसार कार्यवाही की जाना चाहिये-मंसूरी
हां मैने नासिर को कॉल किया था लोग वहां वर्षो से दुकान लगा रहे हैं कोर्ट के भी आदेश है कि लॉकडाउन के दौरान अतिक्रमण जैसी कार्यवाही न की जाये और उसकेबाद भी नासिर अपनी टीम के साथ बेवजह कार्यवाही कर रहे हैं, मैने इतना कहा था कि रमजान है तुम भी मुसलमान हो, इसमें गलत क्या हैं। लोग परेशान है, उन्हें और परेशान नहीं किया जाना चाहिये। मैंने कमिश्नर से भी बात की है।
फोन पर हुई बातचीत के अंश
मंसूरी : यार नासिर भाई, एक बात बताओ… हम लोग कुछ बोल नहीं रहे हैं। बेचारे मुसलमान कुछ बोल नहीं रहे हैं। आप भी मुसलमान हो।
नासिर : मैं सरकारी कर्मचारी हूं। मुसलमान भी हूं, सरकारी कर्मचारी हूं।
मंसूरी : नहीं-नहीं सरकारी कर्मचारी तो हो। लॉकडाउन से दुकानें खुली नहीं है। आप आ गए और शेड तोड़ने लगे।
नासिर : यह TI साहब से बोलिए। मंडी करोंद शिफ्ट हो गई है। अभी तो और आकर तोड़ेंगे। हां, हिंदू-मुसलमान वाली बात तो है नहीं। हम सरकारी कर्मचारी हैं। आप जो कह रहे हैं…मुसलमान हैं।
मंसूरी : आप तो पागल हो।
नासिर : आप हिंदू मुसलमान की बात कर रहे हो। कलेक्टर कमिश्नर का ऑर्डर है। कलेक्टर कमिश्नर से बढ़कर हो क्या? मंसूरी : कौन
नासिर : आप कह रहे हो ना कि मुसलमान हो, बनकर तोड़ रहे हो। मुसलमान और हिंदू कर रहे हो। देखो हमसे बात बिल्कुल कायदे में करें। हम आपसे जैसे बात करते हैं, अदब से ही बात करना। पागल-वागल नहीं कहना। यह और कहीं करना। बात हम अच्छी बात करते हैं, अच्छा ही जवाब देना।
मंसूरी : वाकई में यार तुम तो पागल हो।
नासिर : मैं पागल-वागल नहीं हूं। मैं बता रहा हूं तुम्हारी रिकॉर्डिंग कर ली है।
मंसूरी : रिकॉर्डिंग कर ली है, तो मेरा क्या उखाड़ लोगे।
