छिंदवाड़ा, भिंड, खंड़वा व बुरहानपुर में 17 मई के बाद राहत मिलना शुरू हो सकती है, जून में छोटे स्तर पर शादी-समारोह हो सकेंगे

भोपाल. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश के दौरान अपील की कि वह कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण को रोकने में व्यापक जन-सहयोग मिल रहा है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन होने से कोरोना महामारी धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। कोरोना के नए संक्रमित प्रकरणों की संख्या प्रदेश में अब चार अंकों में आ गई है। कोरोना संक्रमण के मामले में देश के बड़े राज्यों में मध्य प्रदेश 15वें स्थान पर आ गया है।
प्रदेश में 32 दिन में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत घटकर 14 प्रतिशत हो गया है और सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 19 अप्रैल को 15 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें निश्चिंत नहीं होना है और अभी अधिक सावधानी की जरूरत है। कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए लंबा सफर तय करना है।
जून में छोटे स्तर पर शादी-समारोह हो सकेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस अपने आप कम फैलता है, यह वायरस हमारे व्यवहार से ज्यादा फैलता है। यदि हम शादी-ब्याह और बड़े समारोह में गए तो कोरोना संक्रमण तेज गति से फैलात है। जन-सहयोग से लागू कोरोना कर्फ्यू जब तक है तब तक कोई भी घरों से बाहर नहीं निकले। मई माह में शादी-ब्याह नहीं करें। जून माह में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने पर शादी- समारोह आदि आयोजन छोटे स्तर पर किए जा सकते है।
इन महानगरों का पॉजिटिविटी रेट
इंदौर में 17 प्रतिशत
भोपाल में 22 प्रतिशत
ग्वालियर में 23 प्रतिशत
जबलपुर में 18 प्रतिशत
इन शहरों में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट
सीधी में 27 प्रतिशत
दतिया में 26 प्रतिशत
रतलाम में 26 प्रतिशत
दमोह में 26 प्रतिशत
इन शहरों में 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट
छिंदवाड़ा में 4 प्रतिशत
भिंड में 4 प्रतिशत
बुरहानपुर में 4 प्रतिशत
खंड़वा में 5 प्रतिशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *