केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला, बैट्री स्टोरेज को सरकार देगी बढ़ावा

नई दिल्ली. कोरोना संकट के दौरान पिछड़ गये मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को फिर से गति देने की तैयारी शुरू हो गयी। सरकार ने फैसला लिया है कि बैटरी स्टोरेज बढ़ाने के लिये नये प्रॉडक्शन लिंक इंसेटिव के तहत आयात कम किया जायेगा। इसके बजाय भारत में इसका उत्पादन शुरू किया जायेगा। इससे देश में इलेक्ट्रिक  व्हीकल को काफी बढ़ावा मिलेगा।
बैट्री स्टोरेज को मिलेगा बढावा
दिल्ली मे बुधवार को आयोजित की गयी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सोलर पॉवर प्लांट से देश में एक लाख 36 हजार गीगीवाट बिजली का उत्पादन हो रहा है और इसके बावजूद इस बिजली को स्टोर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बैट्री स्टोरेज से यह सब संभव हैं। सरकार ने कहा है कि जो इलेक्ट्रिक व्हीकल लेगा उसको पेट्रोल नहीं लेना होगा।

16000 करोड़ का मिलेगा इंसेंटिव

सरकार ने कहा कि शिपिंग, उद्योग, डीजल जनरेटर आदि में अपार संभावना है।  बैटरी स्टोरेज (Battery Storage) से जीवन के सभी क्षेत्रों पर असर पड़ता है। देश में इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इसमें 45000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।  इसमें निवेश करने वालों को 16000 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *