24 घंटे में देश के 180 जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली. देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है और बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार नए मामलों में कमी आई है लेकिन मृतकों का आंकड़ा नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 401078 नए मामले सामने आए है। यह पिछले दिन के आंकड़ों से कुछ कम है। वहीं इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 4187 पहुंच गया है। यह देश में कोरोना के कारण एक दिन में मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकडा है।
देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21892676 पहुंच गई है। इसमें से 17930960 मरीज ठीक हो चुके है। देश में अब तक 238270 मरीज कोरोना की जंग हार चुके है। एक्टिव केसेस की संख्या 3723446 है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि देश के 180 जिले ऐसे हैं जहां बीते 7 दिनों में कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। इसी तरह 18 जिले ऐसे है जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है और उनके अनुसार 54 जिले ऐसे रहे जहां 21 दिनों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *