वैक्सीनेशन का सुरक्षा चक्र करेगा कोरोना से बचाव – मुख्यमंत्री श्री चौहान

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ

ग्वालियर प्रदेश एवं देश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीनेशन का सुरक्षा चक्र प्रदान किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में बुधवार से 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष तक आयु वर्ग के युवाओं से उनके टीकाकरण के पश्चात एवं पहले के अनुभवों पर वे वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 5 करोड़ 16 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 45 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भी प्राप्त हुए हैं। इनका आवश्यकतानुसार वितरण कराया जा रहा है।
वैक्सीनेशन के बाद तथ्य कहते हैं नहीं होगा कोरोना
ग्वालियर के 18 वर्ष से अधिक आयु के वैक्सीनेटेड युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक जिले में एक-एक सत्र में वैक्सीनेशन कराया गया है। ग्वालियर के सत्यांश एवं आयुषी तोमर से मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन स्थल के बारे में जानकारी ली। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में पूछा और कहा कि हॉस्पिटल्स से दूर वैक्सीनेशन स्थल का चयन सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *