एसपी अमित सांघी हुए कोरोना पॉजिटिव, एसपी का दायित्व एएसपी हितिका वॉसल पर
ग्वालियर. कोरोना महामारी के बीच दिन रात सड़कों पर पुलिस से लेकर आम लोगों के लिये संघर्ष कर रहे ग्वालियर के पुलिस कप्तान अमित सांघी स्वयं कोविड की चपेट में आ गये हैं। 2 दिन पहले ही कोविड पॉजिटिव जवानों व अधिकारियों के घर पहुंचकर उन्होंने विश्वास दिलाया था कि वह उनके साथ हैं। रविवार को हजीरा थाना पहुंचने पर उन्हें थकान महसूस हुई। सैम्पल दिया और सोमवार की शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल वह डॉक्टरों की सलाह पर 4 दिन का होम आइसोलेशन में हैं। जिले का चार्ज का एएसपी हितिका वॉसल के पास हैं।
लेगों को जागरूक करने से लेकर ऑक्सीजन की कमी और लॉ इन ऑर्डर के हालात में पुलिस की भूमिका निभाने वाले एसपी अमित सांघी सोमवार को संक्रमित हुए है। एसपी कानून व्यवस्था बनाने से लेकर लोगों की मदद में लगे थे। अधीनस्थ की बैठक में दिशा निर्देश देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बिगड़ने पर उन्हें भीड़ के बीच भी जाना पड़ रहा था। यही, नहीं प्रतिदिन सड़कों पर आकर अलग-अलग इलाकों में जाकर चैकिंग से लेकर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रहे थे।
हुआ अहसास, कराया टेस्ट
रविवार को SP अमित सांघी हजीरा इलाके में पहुंचे। जब वह पैदल चलकर इलाके के हालात का जायजा ले रहे थे, तभी हल्की थकान महसूस हुई। हालांकि उन्होंने इसे हल्के में नहीं लिया। तत्काल अपना चेकअप कराया। साथ ही, कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने अधीनस्थों को जांच कराने के लिए कहा।
