लॉकडाउन-शहर में चौराहों पर सख्ती, दुकानदार चोरी-छिपे सामान बेच रहे

ग्वालियर. शहर में कोरोना संक्रमण के बाद भी दुकानदार ग्राहकों की भीड़ दुकान में घुसाकर कारोबार करने में लगे हुए है हालांकि व्यापारी यह काम चोरी-छिपे कर रहे है वहीं पुलिस के आने से पहले ही ये दुकानें बंद कर भाग जाते है। रविवार दोपहर शहर बंद कर कारोबार कर रहे व्यापारी पुलिस के आने पर ताले लगाकर भाग गए। वहीं जिला प्रशासन द्वारा 7 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस विभिन्न चौराहों और सड़क पर उतरकर कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रही है। पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी लोग कोरोना को आमंत्रण दे रहे है। लापरवाह लोग सड़कों पर बिना मतलब निकलकर कोरोना का शिकार होने में लगे हुए है।
गलियों में शटर बंद कर कारोबार चल रहा
शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस अकारण निकलने वालों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं गली मोहल्लों में स्थित दुकान संचालक कोरोना के प्रति गंभीर लापरवाही दिखा रहे है। शहर के कई मुख्य बाजारों में दुकानों के शटर बंद कर कारोबार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *