गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को बेल्ट और डण्डों से पीटा और मोबाइल जलाया

ग्वालियर. दस वर्ष पुरानी दोस्ती को भुलाकर एक युवक ने छात्रा को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया। यहां छात्रा और उसकी सहेली को डण्डों, बेल्ट से घण्टों पीटा गया। उनके स्कूटर और मोबाइल में आग लगा दी। घटना शनिवार की शाम 7 बजे सिथौली स्थित रामनाथसिंह कॉलेज परिसर की है। छात्राओं ने किसी तरह पुलिस कंट्रोलरूम तक सूचना पहुंचाई और इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़कियों को मुक्त कराया। विवाद का कारण छात्रा का युवक की शादी पर विरोध जताना था। झांसी रोड थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त, दोस्त के पिता व भाई पर बंधक बनाकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर अमलताश कॉलोनी निवासी रिया सिकरवार और उसकी सहेली वर्षा कोटिया ने झांसी रोड सिथौली स्थित रामनाथसिंह कॉलेज से बी.फार्मा किया है। वर्ष 2011 में रिया की दोस्ती अवधेशसिंह कुशवाह से हुई थी। अवधेश कॉलेज परिसर में ही बने घर में रहता है। शनिवार की शाम को 6 बजे रिया ने उसे कॉल किया तो उसने बताया कि वह कॉलेज परिसर स्थित अपने घर में ही है। उसने वहां मिलने बुलाया। रिया अपनी सहेली वर्षा को लेकर स्कूटर नंबर डच्07ैच्.0745 से लेकर अवधेश के घर पहुंची। वहां वह अपनी पत्नी के साथ मिला। इस पर रिया ने उससे कहा कि तुमने शादी कर ली है तो अब मुझे कभी फोन नहीं करना। इस पर अवधेश उसे गालियां देने लगा। जब इसका विरोध किया तो अवधेश ने अपने पिता शिवनारायण व भाई अविनाश के साथ मिलकर रिया और वर्षा को कमरे में बंधक बनाकर डंडों से पीटा। इतना ही नहीं उसके स्कूटर में आग लगा दी और मोबाइल भी आग में डाल दिया।
डायल 100 नहीं लगा तब पुलिस कंट्रोलरूम की मदद ली
युवकों के घर में बंधक बनने के बाद रिया ने सहेली के फोन से डायल 100 पर कॉल किया लेकिन नहीं लग रहा था। फिर अपने एक रिश्तेदार को सूचना दी। रिश्तेदार ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोलरूम पर दी। सूचना पर तत्काल झांसी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों लड़कियों को मुक्त कराया और पुलिस ने रिया की शिकायत पर अवधेश, उसके पिता शिवनारायण व भाई अविनाश पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *