कोरोना- चुनाव परिणामों से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में बढ़ी सख्ती और यह पाबंदियां लागू

कोलकाता. चुनावी नतीजों से ठीक पहले और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में नये सिरे से सख्त पावंदियां लागू की हैं। सरकार ने शनिवार का जारी आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवा देने वाले प्रतिष्ठान, बिजली, टेलीकॉम, परिवहन, किराना, मांस, मिठाई की दुकानें, दूध की आपर्ति पावंदियों से मुक्त रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी शॉपिंग मॉल, ब्यूटी पॉर्लर, रेस्तरां, स्पोर्ट स्टेडियम, जिम, स्पा और स्वींमिंग पूल को तत्काल बन्द करने को कहा था।

इस आदेश के अनुसार बाजार भी सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम को 3 से 5 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को शादी समारोह एवं पारिवारिक कार्यक्रमों से 50 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने पर रोक लगा दी हैं।

पहले 200 लोगों के शामिल होने की थी परमीशन

एक अधिकारी ने कहा, ‘कल के आदेश की निरंतरता में हमने शादी समारोहों और पारिवारिक कार्यक्रमों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित करने का फैसला किया है. उन्हें मास्क पहनना होगा और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने के साथ-साथ सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा.’ इससे पहले राज्य सरकार ने महामारी के हालात में सुधार होने पर शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *