कमलाराजा में 2 महिलाओं की मौत, परिवारवालों के डेथ सर्टिफिकेट मांगने पर डॉक्टरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हर बार की तरह मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी नौटंकी करने पहुंचे

ग्वालियर. कमलाराजा हॉस्पिटल में डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा सामने आया है, यहां शनिवार शाम दो महिलाओं की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। महिलाओं के परिवारवालों को डॉक्टरों ने अस्पताल में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। इस इस दौरान कंपू थाना पुलिस भी मौजूद थी। बीच-बचाव करने पर पुलिस से भी झूमाझटकी हुई। इस सूचना के बाद पुलिस फोर्स और मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी अस्पताल पहुंच गए इसके बाद भी डॉक्टरों के तेवर कम नहीं हुए। मारपीट के बाद उन्होंने अपनी ही सुरक्षा की मांग कर डाली। पिटने वाले लोगों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट की मांग की थी, डॉक्टरों की मारपीट का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
डॉक्टरों ने महिला को भी नहीं छोड़ा, बेरहमी से पीटा
कुछ देर में बहस झगड़े में बदल गई और वहां मौजूद डॉक्टर ने कॉल कर साथियों को बुला लिया। वहां कई जूनियर डॉक्टर हाथों में डंडे लेकर पहुंच गए। मृतक महिला के भाई, बहन और अन्य परिजन को डंडों से पीटा गया। इतना ही नहीं अस्पताल में डॉक्टर हंगामा करते हुए नजर आए और परिजन को पीटते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *