त्याग-कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग ने पेश की मिसाल, अपने हिस्से का पलंग नौजवान को दिलवाया और 3 दिन बाद हुआ निधन
नागपुर. कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश के तमाम शहरों में ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बेड तक की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच नागपुर में एक बुजुर्ग की ओर से मिसाल पेश की गयी है। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग नारायण भाऊराव दाभाडकर जो स्वयं कोरोना संक्रमित थे। उन्होंने अपने अंतिम समय में ऐसा त्याग किया जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही हैं।
अपना पलंग छोड़कर लौट आये घर
महाराष्ट्र के नागपुर के एक बुजुर्ग नारायण भाऊराव दाभाडकर अपना पलंग छोड़ने के लिये अनुरोध करके अस्पताल से वापिस घर आ गये ताकि एक युवक को अस्पताल में बिस्तर मिल सके। जबकि वह स्वयं कोरोना संक्रमित थे जिनका ऑक्सीजन लेवल 60 तक पहुंच गया था। अस्पताल से लौटने के 3 दिन बाद ही उनका निधन हो गया।
‘मैं जी चुका, इनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दाभाडकर ने दूसरे सर संघ चालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के साथ संघ का काम किया था. अब उनके इस त्याग की मिसाल दी जा रही है. जब उनकी हालत बिगड़ी तो उनके दामाद और बेटी उन्हें इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल ले गए. जहां काफी मशक्कत के बाद आखिरकार उन्हें बेड मिल गया.
