ग्वालियर में 18 साल से अधिक उम्र के 16 लाख लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है और वैक्सीन के कुल डोज सिर्फ 20 हजार

ग्वालियर. 18 साल या इससे अधिक उम्र के 19 लाख लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है इससे पहले 45 साल से ज्यादा उम्र वाले 3 लाख लोगों को टीका लग चुका है। शेष 16 लाख के लिए चार दिन बाद वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है इससे पहले ही वैक्सीन डोज का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार तक जिले में कुल 20 हजार डोज बचे है। सोमवार शाम तक यह और कम हो जाएंगे ऐसे में नई खेप जब तक नहीं आती है 1 मई से होने वाले महा वैक्सीनेशन पर संकट मंडरा रहे है हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि एक या दो दिन में वैक्सीन की डिमांड पूरी हो जाएगी।
200 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा
ग्वालियर में 150 से 200 के बीच में टीकाकरण केंद्र बनाने की प्लानिंग है क्योंकि संभावना है, काफी संख्या में टीकाकरण के लिए लोग एक साथ आ सकते है। केंद्र ज्यादा होंगे तो यह अलग-अलग बंट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *