4 जिलोें में रहेगा नाइट कर्फ्यू

शिमला. कोरोना वायरस संक्रमिसतों के आंकड़े में तेजी से हो रही है बढ़ोत्तरी के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है और इसके साथ ही ऐलान किया है अब राज्य में प्रवेश के लिये कोरोना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
4 जिलों में रहेगा नाइट कर्फ्यू
रविवार को राज्य के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

57% कोरोना केस इन्हीं 4 जिलों में 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन 4 जिलों में वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,330 से अधिक मरीज हैं, जो राज्य के कुल 12,833 मामलों का 57 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कांगड़ा में 2,805, सोलन में 2,264, सिरमौर में 1,259 और ऊना में 1,002 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।  इसलिए यहां नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।  हालांकि राज्य सरकार ने शिमला, मंडी और हमीरपुर जिलों में पाबंदी लगाने संबंधी अभी कोई फैसला नहीं लिया है।  इन जिलों में 1,000-1,000 से अधिक मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *