पुलिस ने डेढ करोड़ रूपये का गांजे के 32 बोरे जब्त किया
ग्वालियर. उड़ीसा से दिल्ली की ओर प्याज से भरे ट्रक में 9 क्विंटल 60 किग्रा गांजा भर कर ले जा रहा था जिसकी सूचना एसपी अमित सांघी को मिली इस सूचना के आधार पर एएसपी क्राइम सत्येन्द्रसिंह तोमर, डीएसपी विजय भदौरिया और रत्नेशन तोमर और एसआई पप्पू यादव ने सिथौली पर घेराबंदी कर पकड़ लिया है। इस गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये आंकी गयी है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने डबरा की ओर से आता हुआ दिखाई दिया दिया जिसे सिथौली पर पकड़ लिया गया, जब क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़ने के लिये रोका तो ड्रायवर ने ट्रक भगाने का काम किया जिससे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। गांजे से भरे 32 बोरों को जब्त कर लिया गया है। टीम द्वारा ड्रायवर से गांजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
