कोरोना संक्रमण का खतरा वेजेटेरियन और स्मोकिंग करने वालों में कम होता -सीएसआईआर की स्टडी का दावा
नई दिल्ली. काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एण्ड इंडस्ट्रियल रिसर्च की ओर से कराये गये एक सर्वे में सामने आया है कि धूम्रपान करने वाले और वेजेटेरियन लोगों में कोविडढ-19 के संक्रमण का खतरा कम रहता है। सर्वे में यह भी पाया गया है कि कोरोना वायरस भले ही सांस से जुड़ी बीमारी है। लेकिन स्मोकिंग इससे बचाने में सक्षम हो सकता है। क्योंकि धूम्रपान से म्यूकस प्रॉडक्शन बढ़ जाता है जो फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस का काम करता है।
शाकाहारी भोजन से बढ़ती है इम्यूनिटी
सर्वे में यह भी पाया गया है फायबरयुक्त शाकाहारी भोजन कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी देने में भूमिका निभा सकता है। क्यों कि इमें पेट के बैक्टीरिया में बदलाव करते हुए एंटी इंफ्लेमेट्री की तरह काम करने की खूबी होती है। 140 डाक्टरों और रिसर्च वैज्ञाानिकों की टीम सार्स-कोबी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी की मौजूदगी और संक्रमण के संभावित रिक्क फैक्टर को न्यूट्रªलाइज करने की उनकी क्षमता का पता लगाने के लिये स्टडी की। इस स्टडी में शहरों एवं सेमीअर्बन एरिया में सीआईएसआर की 40 से अधिक लैब और केन्द्रों में काम करने वालों और उनके परिवार के सदस्यों सहित कुल 10, 427 लोगों को शामिल किया गया। इन सभी ने स्वैच्छिक रूप से अध्ययन में भाग लिया था।
