ऑक्सीजन की कमी से थम गयी सांसें, ऑक्सीजन की कमी से 10 कोरोना पेशेंटों की मौत

ग्वालियर. देश में ऑक्सीजन की कमी से अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 24 घंटे में देश के 4 शहरों में ऑक्सीजन की कमी से 44 मरीजों का दम घुट गया। पहली घटना ग्वालियर में हुई है। यहां के सरकारी और निजी अस्पतालों में शुक्रवार की रात से शुरू हुए ऑक्सीजन संकट से जो अफरा तफरी मची, उससे पिछले 24 घंटे में 53 मरीजों की मौत हो गयी। इनमें से लगभग एक दर्जन मरीज सामान्य थे। जबकि 10 कोविड मरीजों की मौत एक के बाद एक 7 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से हुई हैं।
क्या है पूरा मामला
मामला शुक्रवार की रात बिगड़ा। तब अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसमें 7 कोविड मरीजों की मौत हुई। वहींए शनिवार को पाटनकर चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटनाए दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में हुई। यहां शुक्रवार से शनिवार के बीच 30 घंटे में 25 मरीजों की मौत हुई। अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉण् डीके बलुजा ने बताया कि अस्पताल को अलॉट की गई ऑक्सीजन शुक्रवार की शाम 5 बजे तक पहुंचनी थीए लेकिन यह आधी रात को पहुंची। तब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी थी।
सप्लाई 4 घंटे और 5 की मौत
जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह 9 बजे जम्बो सिलेण्डर की सप्लाई नहीं पहुंचने से आइसोलेशन, आईसीयू वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई बन्द हो गयी और लगभग 5 घंटे सप्लाई बन्द रहने से दोनों वार्डो में भती 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। इस बीच नर्सिंग स्टाफ ने ऑक्सीजन कंसेट्रेटर और छोटे सिलेण्डर लगातार कुछ मरीजों की जान बचा ली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *