ग्वालियर में 6 दिन में 4327 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

ग्वालियर. ग्वालियर में 13 महीने पहले मार्च 2020 में कोरोना का जब पहला मरीज मिला था तब लोगों के मन में कोरोना को लेकर जो खौफ देखने को मिला था उतना डर आज तब भी देखने को नहीं मिल रहा है जब रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 1200 के पार निकल गई है। पूरी सरकारी मशीनरी ग्वालियर की जनता को 13 माह से यही समझा रहा है कि सावधान रहोगे तो कोरोना से बचे रहोगे। थोड़ी भी ढिलाई करोगे तो कोरोना कस लेगा और फिर इसके संक्रमण से कब मुक्ति मिले कहा नहीं जा सकता है।
6 दिन में 4327 डिस्चार्ज हुए
केरोना की दूसरी लहर से ग्वालियर भी अछूता नहीं है। पिछले 6 दिनों से जिलमें में तीन हजार से अधिक टेस्टिंग रोजाना हो रही है। इस अवधि में 21590 लोगों का परीक्षण हुआ इसमें से 7029 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इसी अवधि में 4327 लोग कोरोना को मात देकर अपने अपने घरों को पहुंच गए। पिछले 6 दिनों में ग्वालियर में यदि कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने वाले आए है तो लोगों को ऊर्जा भरने वाले वे आंकड़े भी सामने आए जो कोरोना संक्रमण को हरा आए। यह स्थिति तक है जब हालात ग्वालियर में बेहद टाइट चल रहे है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के दर्शन जिस मरीज को हो जाते है वह उसे इसमें भगवान नजर आ जाते है और जिसे लगातार ऑक्सीजन मिल रही है उसे अब समझा आ रहा है कि जीवन चलाने वाली ऑक्सीजन की कीमत क्या होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *