प्लॉट विवाद पर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी
ग्वालियर. प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में 4 बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी में रविवार की सुबह करीब 9 बजे की घटना है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का उपचार के लिए भर्ती कराकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोली युवक के पेट में लगी है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हजीरा थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी निवासी पिन्टू बैस पुत्र योगेन्द्र बैस प्रॉपर्टी डीलर है और हाल ही में उन्होंने एक प्लॉट पर हाल ही में मकान बनवाया है जिस पर पास ही रहने वाले जितेन्द्र शर्मा नामक युवक से विवाद चल रहा है। आज सुबह वह मकानी तराई कर रहा था तभी पास ही रहने वाला जितेन्द्र शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और जमीन अपनी बताकर विवाद करने लगा। विवाद बढा तो उनके बीच हाथा पाई होने लगी तभी जितेन्द्र ने पिस्टल से पिंटू को गोली मार दी। गोली पिंटू के पेट में लगी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल पिंटू को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
