जबलपुर में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया

जबलपुर. जबलपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार 25 अप्रैल को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लॉकडाउन को 1 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। इस कोरोना कर्फ्यू में पहले की ही तरह सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। राशन, गैस और होटल-रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। फल-सब्जी वाले ठेले में घूमकर बेच सकेंगे और वीकेंड पर दो दिन टोटल लॉकडाउन रहेगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में इंदौर, भोपाल समेत 6 शहरों में पहले ही लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था अब जबलपुर में भी इसे 1 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। अब यह तीसरी बार है जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है। सब्जी व फल मंडियां सुबह 4 से 8 बजे तक खुलती रहेंगी। वहीं किराना और एलपीजी की होम डिलीवरी की सुविधा भी जारी रहेगी। वहीं दूध, दवा, पेट्रोल पंप, अस्पताल आदि आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *