वायरलैस सेट पर साफ आदेश दिया कि दुकान व फैक्टरियों के शटर तोड़ दें और सिलेंडर लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं- एसपी अमित सांघी
ग्वालियर. पुलिस कप्तान ने वायरलैस सेट पर साफ आदेश दिया कि दुकान और फैक्टरियों के शटर तोड़ दें और सिलेंडर लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस ने रेड कर आधार दर्जन से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए है। डबरा में एडीशनल एसपी जयराज कुबेर के नेतृत्व में टीआई विनायक शुक्ला ने 35 से 40 सिलडर पकडे है।
शटर ना खुले हो तो ताले तोड़ने से भी पीछे ना हटें
एसपी अमित सांघी ने पूरे पुलिस फोर्स को वायरलैस सेट पर आदेश दिया कि ये वक्त हमें हमारे शहर की जनता के लिए कुछ कर गुजरने का है और सभी ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ कमर कसे और तत्काल आसपास के इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल व बेल्डिंग की दुकानों पर रेड करें। यहां यदि शटर ना खुले हो तो ताले तोड़ने से भी पीछे ना हटें। हम शहर में किसी को मरने नहीं देंगे इसलिए आसपास मौजूद इंस्ट्रीज के काम के लिए रखें सारे सिलेंडर जब्त कर के आसपास के अस्पतालों में पहुंचाना शुरू करें इसके बाद बहोड़ापुर पुलिस ने रेड की और ट्रांसपोर्ट नगर के तमाम बेल्डर व सर्विस सेंटर खुलवाकर वहां रखे सिलेंडर निकलवाना शुरू किए। यहां से पुलिस को पहली खेप में ही दो दर्जन सिलेंडर मिल गए जिन्हें तत्काल हॉस्पीटल रोड के अस्तालों पर पुलिस ने भिजवाया इसके बाद गोला का मंदिर, झांसी रोड और शहर के सभी थानों में सिलेंडर की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गई। पुलिस ने सिलेंडर को बरामद करके अस्पतालों को पहुंचा गया।
