यूपी से ग्वालियर पहुंची ऑक्सीजन, 12 घंटे का सफर 7 घंटे में तय किया

ग्वालियर. उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से ऑक्सीजन टैंकर लेकर उदयवीर और अफसर खान शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। यहां भी किसी मसीहा से कम नहीं है। मोदीनगर से ग्वालियर की दूरी 400 किलोमीटर है। शुक्रवार रात 11 बजे यह ऑक्सीजन टैंकर लेकर निकले और शनिवार सुबह 6 बजे यह ग्वालियर पहुंच गए। टैंकर चला रहे उदयवीर ने बताया कि मोदीनगर से ग्वालियर के बीच वह 1 मिनट के लिए भी कहीं नहीं रूके। वह जानते थे कि ग्वालियर में सैकड़ों भाइयों की जान ऑक्सीजन के लिए अटकी हुई है यदि वह रूकते तो कई सांसे थम सकती है इसलिए टैंकर को हवा से बातें कराते हुए सीधे ग्वालियर पहुंचे।
शुक्रवार को रात को ऑक्सीजन की कमी से पूरे ग्वालियर में हाहाकार मच गई थी। ऑक्सीजन की डिमांड पूरी करने की व्यवस्था की गई और उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित मोदीनगर से ऑक्सीजन का टैंकर मंगाया गया था। रात 11 बजे ऑक्सीजन टैंकर लेकर चालक उदयवीर सिंह व अफसर खान ग्वालियर के लिए निकले। करीब 400 किलोमीटर का सफर जल्द से जल्द पूरा करना था। चालक उदयवीर सिंह ने मन ही मन ठान लिया कि वह ग्वालियर में अपने भाइयों के बीच जल्दी ऑक्सीजन लेकर पहुंचेंगे। मोदीनगर से ग्वलियर के 12 घंटे के रास्ते को उन्होंने सिर्फ 7 घंटे में पूरा किया। वह सुबह 6 बजे ग्वालियर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *