कोविड़ पेशेंट जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे उनके लिये पुलिस भगवान से कम नहीं-डा. नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर. मौत के मंुह पर खड़े मरीजों के लिये ग्वालियर पुलिस भगवान साबित हो रही है आज सुबह एसपी अमित सिंह के निर्देश पर जिले की पुलिस कबाडि़यों के रखे गैस सिलेण्डरों को उठा कर गैस भरवा कर जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गयी वहां पर भेजने का काम कर रही हैं। इससे पुलिस का सुधरा रूप जनता के सामने आया है और पुलिस की छवि बेहतर हो रही है। एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर की टीम ने कबाडि़यों के रखे सिलेण्डरों के साथ साथ वैडिंग वालों के यहां से भी ऑक्सीजन के सिलेण्डर उठाये है।
एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर की टीम ने भिजवाये 14 ऑक्सीजन सिलेण्डर
एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने सभी टीआई के साथ मिलकर टीम बनाई है अभी टीम को 14 आक्सीजन सिलेण्डर मिले हैं। जिसमें 5 ऑक्सीजन सिलेण्डर सीएचएमओ मुरार, 2 लोट्स अस्पताल, 2 परिवार अस्पताल, 2 गालव अस्पताल और 3 वेदांत अस्पता के लिये भिजवाये गये है। यह कोविड़ मरीजों को जीवनदान देने वाली खबर है ग्वालियर पुलिस इस दिशा में जी जान से काम कर लोगों की जान बचा रही है।
एएसपी मुरार की टीम कबाडि़यों के यहां उठाये ऑक्सीजन सिलेण्डर
एएसपी मुरार सुमन गुर्जर ने बताया कि हमारी टीम लगातार अच्छा काम कर रही है हमने पर्याप्त मात्रा में कबाडि़यों के यहां ऑक्सीजन के सिलेण्डर एकत्रित किये हैं। हम जरूरत के हिसाब आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं।
आपूर्ति के अनुसार गैस सिलेण्डर भेजे जा रहे हैं

एसपी अमित सांघी ने बताया कि हमने सुबह 9 बजे से लेकर अभी तक 20 ऑक्सीजन के गैस सिलेण्डर कबाडि़यों और 30 गैस सिलेण्डर डबरा से आने की संभावना है अस्पतालों में आपूर्ति के अनुसार गैस सिलेण्डर भेजे जा रहे हैं।
अमित सांघी, एसपी, ग्वालियर
ग्वालियर पुलिस बेहतर कार्य कर रही है
ग्वालियर पुलिस की अच्छी पहल है इसी पहल पर जबलपुर और इन्दौर पुलिस भी काम कर रही है जो मरीज जिन्दगी और मौत के मुंह पर खड़ी है उनके ग्वालियर पुलिस भगवान कम नहीं है। इसी दिशा में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेण्डर की आपूर्ति सामान्य करने की दिशा में एक प्रयास है जो सभी मिलकर कर रहे हैं।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री , मप्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *