ब्लैक में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर रासुका लगी, सीएम शिवराज के निर्देश के बाद मप्र में पहली कार्रवाई

जबलपुर. जबलपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक में बेचने वाले दो आरोपियों पर रासुका लगा दी गई है। दोनों आरोपियों को 6 महीने तक सेंट्रल जेल में बंद करने का आदेश जारी हुआ है। शुक्रवार को ओमती पुलिस सेंट्रल जेल में बंद दोनों आरोपियों को नोटिस तामिल कराएगी। मप्र में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है वहीं अब अस्पतालों को मरीजों का मोबाइल नंबर देने के बाद ही रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रशासन देगा।
22 अप्रैल को ही सीएम शिवराज सिंह ने दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका लगाने के लिए कहा था इसके बाद यह जबलपुर में कार्रवाई की गई है। एसडीएम आशीष पांडे की अगुवाई में एक टीम ने 11 अप्रैल को मढ़ाताल स्थित न्यू मुनीष मेडिकोज में दबिश दी। टीम ने वहां से पुष्पक नगर निवासी दुदामा और कटियाघाट गौर निवासी नितिन को रेमडेसिविर इंजेक्शन ब्लैक करते पकड़ा था। ओमती थाने में 12 अप्रैल को ड्रग इंस्पेक्टर फूड एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन रामलखन पटेल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
18 हजार रुपए में हुआ था इंजेक्शन का सौदा
टारोपियों ने कार्तिक अग्निहोत्री से 18 हजार रुपए में रेमडेसिविर का सौदा किया था। 13 अप्रैल को दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक कामेश राजानी व कांचघर निवासी गौरव शर्मा की गिरफ्तारी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *