सीएम होकर भी कुछ नहीं कर पा रहा, केंद्रीय मंत्री भी थक गए, ऑक्सीजन प्लांट्स आर्मी के हवाले करें- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली. कोरोना की कमी से जूझ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से हाथ तक जोड़ लिए, केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई तो बढ़ा दी अब इसे दिल्ली तक पहुंचाने की व्यवस्था कराएं। राज्यों में हमारे ट्रक रोक लिए जाते है उन्हें आप एक फोन कर दीजिए, केजरीवाल बोले मैं मुख्यमंत्री होकर भी कुछ नहीं कर पा रहा हूं। त्रासदी हो गई तो हम कभी माफ नहीं कर पाएंगे खुद को।
सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि हम आभारी हैं कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है लेकिन हालात गंभीर हो चुके है। हम किसी को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। हमने केंद्र को मंत्रियों को फोन किए उन्होंने पहले मदद की पर अब वो भी थक गए। अगर दिल्ली में ऑक्सीजन की फैक्ट्री नहीं है तो क्या दो करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। जिन राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट है वो दूसरों की ऑक्सीजन रोक सकते है। अगर किसी अस्पताल में एक-दो घंटे की ऑक्सीजन बच जाए या ऑक्सीजन रूक जाए और लोगों की मौत की नौबत आ जाए तो मैं फोन उठाकर किस्से बात करूं, कोई ट्रक रोक ले तो किस्से बात करूं।
दिल्ली के सीएम ने कहा कि हमें लोगों को भरोसा दिलाना होगा कि एक-एक जिंदगी कीमती है। हम दिल्ली के लोगों की तरफ से हाथ जोड़कर अपील कर रहे है कि तुरंत कोई कदम नहीं उठाया गया तो दिल्ली में बड़ी त्रासदी हो सकती है। मैं आपका मार्गदर्शन चाहता हूं। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन के ट्रक रोके जा रहे है अगर आप उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक फोन लगा दे तो वह बहुत होगा। मैं मुख्यमंत्री होते हुए भी कुछ नहीं कर पा रहा। ईश्वर न करे कि कुछ अनहोनी हो गई तो हम कभी अपने आप को माफ नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *