भारतीय वायुसेना ने संभाला ऑक्सीजन सप्लाई का मोर्चा, एयरलिफ्ट किए जा रहे टैंकर

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का तांडव बढ़ता ही जा रहा है, संक्रमण के दूसरे वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। कोविड-19 के सेकंड स्टेज में लक्षण भी बेहद अलग-अलग आ रहे है इस बार संक्रमितों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है जिस कारण उनकी मौत हो रही है। लाखों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पा रही है यहां तक की हर दिन ऑक्सीजन की कमी से मौत की खबर आ रही है, ऐसे में भारतीय वायु सेना ने मोर्चा संभाला है।
वायुसेना के विमान अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन के कंटेनर्स पहुंचाने का काम कर रहे है जिससे सप्लाई में तेजी आए और हालात को काबू किया जा सके। एयरफोर्स के सी-17 और आईएल-76 विमान देशभर में ऑक्सीजन सेवा दे रहे है। स्टेशनों पर बड़े-बड़े ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। वायु सेना ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *