मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने निकाला पक्षपात पूर्ण आदेश संविदाध्आउटसोर्स का नाम नही
ग्वालियर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन इंटक के क्षेत्रीय सचिव व मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री एलके दुबे के संज्ञान में आया है कि मप्र पूर्व क्षेत्र विवि कम्पनी के द्वारा कोविड 19 . चिकित्सा अग्रिम तत्काल सहायता योजना हेतु आदेश जारी किया है । जिसमें संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को योजना का लाभ देने हेतु किसी प्रकार का जिक्र नही किया गया है । इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह आदेश प्रशासन द्वारा पक्षपात पूर्ण निकाला है ।
संगठन इस तरह के पक्षपात पूर्ण आदेश का घोर विरोध करते हुए मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से मांग करता है कि मप्र विद्युत कम्पनियों में 24×7 घण्टे सतत् सेवा देते हुए विद्युत व्यस्था को बनाये रखने वाले विद्युत संविदा – आउटसोर्स कर्मचारियों को नजर अंदाज करना उचित नही है इन अल्प वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी कोविड 19 चिकित्सा अग्रिम तत्काल सहायता योजना के आदेश में पुन: विचार करते हुए योजना का लाभ तत्काल दिया जाए जिससे इस वैश्विक महामारी में संविदाध्आउटसोर्स कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें ।
