आईपीएल सट्टा में 3 आरोपियों से 4 लाख 59 हजार नगद बरामद, एक ब्रेजा गाडी और 5 मोबाइल जब्त
ग्वालियर/भिण्ड. जमुना रॉड थाना देहात में आईपीएल के मैच में सट्टे का दॉव लगाकर खेलने वाले सटोरिये पर देहात पुलिस ने कार्यवाही करने में कामयाबी हासिल की है। गौरतलब है कि सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुना रोड में किसी व्यक्ति के द्वारा हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाइल फोन के जरिये ऑनलाईन तरीके से रूपये के दॉव लगाकर सट्टा खेला जा रहा है। इसी सूचना पर एसपी मनोजकुमार सिंह, सीएसपी आनंद राय, टीआई देहात ध्यानेन्द्र सिंह, एसआई शिवप्रतापसिंह आदि टीम बनाई बनाई गयी और इस रेड की कार्यवाही के दौरान जमुना रोड थाना देहात में एक ब्रेजा गाड़ी, आईपीएल टी 20-20 मैच में उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल फोन के जरिये दॉव लगाकार सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
मौके से पकड़े गये लोगों के कब्जे से 4 लाख 59 हजार रूपये नगद, 5 मोबाइल और एक ब्रेजा गाड़ी और एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, पट्टा पर्ची 2 करोड़ 6 लाख रूपये का लेना है। एवं 46 लाख रूपये खाते में सीज किये गये मौके से बराहमद कर जप्त किये गये। आरोपी रविन्द्र नरवरिया, लल्ला उर्फ रविराज राजावत, गुल्ले उर्फ विवेक यादव आदि गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की गयी।
शेष कई आरोपियों की तलाश जारी है जो विभिन्न विभिन्न शहरों में रह रहे हैं भिंड पुलिस लगातार सट्टे के अपराध पर नजर बनाए हुए है भिंड के बाहर रहकर संचालित कर रहे हैं सट्टों पर भी कार्यवाही की जाएगी।
