ससुर की बहू पर नीयत खराब, ससुर अश्लील वीडियो भेजकर बहू से करता था प्यार का इजहार

ग्वालियर. लगभग डेढ वर्ष पूर्व शादी करके पति के घर सपने संजोकर गयी। पहले तो युवती को दहेज के लिये परेशान किया जाने लगा। अब ससुर की नीयत बहू पर डोल गयी, पिछले 8 माह से ससुर अपनी बहू को अश्लील वीडियो भेज रहा था। परेशान होकर बहू ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित लाला का बाजार में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी डेढ़ साल पहले शिंदे की छावनी स्थित किशोर ;परिवर्तित नामद्ध से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बार.बार पिता के घर से 5 लाख नकदी और जेवर लाने की मांग करने लगे। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इसके बाद एक साल पहले युवती ससुराल को छोड़कर पिता के घर रहने लगी। इसके बाद सितंबर में युवती का पति और ससुर लेने पहुंचा। इसके बाद युवती ने ससुराल जाने से मना कर दिया। पिता के घर रहने वाली युवती को अक्टूबर महीने में ससुर ने युवती को सबसे पहले अश्लील वीडियो भेजा।
बहू ने ससुर को समझाया
इस पर युवती ने पहले ससुर को वीडियो को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर ससुर शांत रहा और फिर उसने प्यार का इजहार कर दिया। इस पर बहू ने ससुर को समझाया और इसके बाद पुनः ससुर द्वारा वीडियो भेजे गये। इस पर ससुर की यह हरकत को परिजनों को बताई। परिजनों द्वारा जब ससुर से बात की गयी तो उसने बहाना बनाया और इसके बाद ससुर द्वारा पुनः वीडियो भेजा गया तो युवती ने माधौगंज थाना पहुंचकर केस दर्ज करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *