जौरासी घाटी में एक ही घटनास्थल पर 4 की मौत, 9 घंटे में एक ही स्पॉट पर दो हादसे में 4 की मौत
ग्वालियर. जौरासी घाटी की सड़क पर मंगलवार की सुबह ओवरलोड बस पलटने से 3 श्रमिकों की मौत हुई थी। उसी स्पॉट पर ठीक 9 घंटे के बाद फिर एक घटना घटित हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग जीप में टक्कर मारी और पलट गया। घटना में लोडिंग जीप में सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 2 साघी घायल हैं। मृतक ग्वालियर से किराना का सामान लेकर डबरा जा रहे थे। सुबह बस पलटने की वजह से रास्ता वनवे था और सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मारी और एक बिजली के पोल से जा टकराया और पलट गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बिलौआ पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
![]()
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के घोसीपुरा निवासी 30 वर्षीय दीपक छइया अपने कुछ साथियों के साथ लोडिंग जीप मे किराने का सामान भरकर ग्वालियर से डबरा के लिए निकला था। जौरासी घाटी पर सुबह दिल्ली से आ रहे मजदूरों से भरी बस पलटने के बाद रास्ता वन.वे कर दिया गया था। इसलिए दोनों तरफ के वाहन एक ही रास्ते से निकल रहे थे। अभी जीप जौरासी घाटी निकलकर उसी स्पॉट पर पहुंची थी जहां सुबह हादसा हुआ था। इसी समय सामने से आ रहे ट्रक नंबर भ्त्55 ।ब्.6045 के चालक ने गति पर नियंत्रण खोते हुए जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार दीपक छइया की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गईए जबकि मुकेश पाल और सतेन्द्र पाल घायल हो गए हैं। इसके बाद भी ट्रक रूका नहींए रफ्तार की वजह से ट्रक सड़क से नीचे उतरते हुए बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गया।
ट्रक में दौड़ रहा था करंट, सीट पर बैठे रहा चालक, बची जान
जीप में टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंबे से जा टकराया और पलट गया। खंबे में टक्कर से हाइटेंशन लाइन टूटकर ट्रक पर आ गिरी। जिससे ट्रक पर करंट फैल गया। यह तो गनीमत रही कि ट्रक का चालक सीट पकड़े ही बैठा रहा। जिस कारण उसे करंट नहीं लगा। लोग उसकी मदद भी नहीं कर पा रहे थे। पुलिस और बिजली कंपनी के अफसरों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। फिर तार को ट्रक से अलग करके चालक को बाहर निकाला गया। जिस कारण चालक की जान बच गई।
