दिनदहाडे 8 लाख रूपये की चोरी खदान कारोबारी के यहां

ग्वालियर. एक मायनिंग व्यापारी के सूने घर के ताले चटकाकर चोर 8 लाख रूपये के जेवरात -नगदी चोरी कर ले गये हैं। चोरों ने बेडरूम से लेकर किचन तक कोई बॉक्स या सूटकेस नहीं छोड़ा हैं। शातिर चोर आटे के डिब्बे में छिपाकर रखे गहने भी समेट ले गये हैं। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्पणकॉलोनी थाटीपुर की है। घटना के वक्त व्यापारी अपनी खदान पर थे व पत्नी बच्चों समेत मायके में थी। घटना की सूचना पुलिस को दी हैं। पुलिस ने जांच के बाद चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
क्या है पूरा मामला
थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी निवासी नरेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र लक्ष्मीराम कुशवाह कारोबारी हैं। उनकी बेहट में रेत की खदान है। सोमवार को कारोबारी की पत्नी रितू दतिया अपने मायके गई थीं। कारोबारी भी घर पर ताला लगाकार खदान पर निकल गए। रात को नरेन्द्र जब घर लौटे तो ताले टूटे देख समझ गए कि वारदात हुई है। अंदर पहुंचे तो देखा कि बेडरूम में अलमारी खुली पड़ी है, अन्य कमरों में भी सूटकेस व अलमारी खुली पड़ी हैं। यहां तक कि किचन में भी मसालों के डिब्बेए आटे के डिब्बे खुले पड़े थे और सामान फैला हुआ था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाटीपुर थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह गहने हुए चोरी
चोरी व्यापारी के घर से 4.5 लाख रूपये नगर समेत 8 तोला वजनी सोने का हार, चेन, बृजवाला, झूमकी, अंगूठी के अलावा 250 ग्राम चांदी के जेवर तथा मोटरसाईकिल के साथ ही 3 चार पाहिया गाडि़यों की चाबी भी चोरी कर ले गये। कुछ गइने व्यापारी की पत्नी एक डिब्बे में आटे के बीच छिपाकर रख गयी थी, लेकिन चोर से नहीं बच सके। चोरों ने किचन में भी तलाशी ली और जेवरात चोरी कर ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *