दिल्ली में 8 से 12 घंटे के बीच ऑक्सीजन नहीं मिली तो सुबह तो हाहाकार मच जायेगा
नई दिल्ली. सीएम अरविंद केजरीवाल के केन्द्र सरकार से अपील की है कि दिल्ली के मेडीकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाये। उन्होंने कहा है कि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने वाली हैं।
ऑक्सीजन की कमी अपातकाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस रोगियों के लिये ऑक्सीजन की कमी को आपातकाल करार दिया था। केजरीवाल ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिये कहा हैं।
जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है. मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई हैं।
