सोन चिरैया को बचाने के लिये राज्य सरकारें 1 वर्ष में बिजली के तार अण्डरग्राउण्ड करें-सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. विलुप्ति के कगार पर पहुंची सोन चिरैया को बचाने के प्रयास के तहत सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात और राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारों को निर्देश दिया है कि वह वहां भी संभव हो, ऊपर से गुजरते होईवोल्टेज बिजली के तारों को एक वर्ष के अन्दर जमीन के नीचे बिछाये।
सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 3 सदस्यीय टीम
मुख्य जस्टिस एसए बोबड़े, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यिन की पीठ ने हाई वोल्टेज बिजली के तारों को भूमिगत करने की संभावना का आकलन करने के लिये 3 सदस्यीय एक समिति गठित की है। इसमें वैज्ञानिक डॉ. राहुल रावत, डॉ. सुतीर्थ दत्ता और डॉ. देवेश शामिल किये गये है। अदालत ने कहा है कि भारत सरकार वैज्ञानिकों की इस समिति को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायेगी। यह कार्य अभी से शुरू हो जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *