दिल्ली में 20-25 अप्रैल के बीच चरम पर होगी कोरोना की दूसरी लहर- डॉ. जुगलकिशोर

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर वालों के लिये अगला एक हफ्ता कोरोना संक्रमण के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इस एक हफ्ते में कोरोना के आंकड़े रोज नये बनाते हुए अपने पीक पर पहुंच जायेगा और उसके बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ सकती है। यह आकलन देश के नामी हेल्थ एक्सपर्टो ने किया है।
एक वीक में 50 प्रतिशत संक्रमण दर पहुंचने की संभावना
सफदरगंज अस्पताल के कम्युनिटी मेडीसन विभाग के हेड डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि फिलहाल दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30 प्रतिशत तक पहुंची हुई है। अगले एक वीक में दर बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुंच जायेगी। यह दिल्ली एनसीआर में कोरोना का पीक होगा और उसके बाद संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली मेें फरवरी में हुए सीरो सर्वे से पता चला था कि लगभग 50 प्रतिशत आबादी में हर्ड इम्युनिटी बढ़ चुकी है। इसका मतलब था कि इस आबादी में से कोरोना संक्रमण होकर गुजर चुका था और लोगों को इसका पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *