ग्वालियर में 1072 नए संक्रमित मिले, 19 की मौत

ग्वालियर. ग्वालियर में सोमवार दोपहर ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक संक्रमित की मौत हो गई। घटना झांसी रोड के सुविधा हॉस्पिटल की है इसके साथ ही ग्वालियर में सोमवार को 1072 नए कोरोना संक्रमित मिले है साथ ही 19 संक्रमित की मौत हुई है। लगातार चौथा दिन है जब संक्रमित का आंकड़ा 1000 हजार से ऊपर गया है। बीते चार दिन में चार हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके है। यदि इस तरह से संक्रमित का आंकड़ा बढ़ता गया तो जल्द ही जिले में हालात बेकाबू हो जाएंगे। लगातार बढ़ते संक्रमित के आंकड़ों से ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की खपत बढ़ गई है।
प्रदेश के बड़े महानगरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, लगातार यहां संक्रमित मिलने के आंकड़े में वृद्धि हुई है। ग्वालियर की बात करें तो यहां हर दिन 1000 से अधिक संक्रमित मिल रहे है। रविवार को मिले 1157 संक्रमित मरीज मिले थे जो भी तक एक दिन में जिले के सबसे ज्यदा संक्रमित है। प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर की तरह ही ग्वालियर में भी स्थिति बेहद खराब है। हर दिन के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
ग्वालियर में चार दिन पहले तक कुल संक्रमित का आंकड़ा 24 हजार पर था लेकिन सोमवार को यह 28 हजार पार कर गया। कोरोना संक्रमण की यह स्पीड बताती है कि इस समय माहौल कितना खतरनाक हो गया है। हर दिन के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसी तरह संक्रमण बढ़ता गया तो जल्द ही जिले में कोविड बेड कम पड़ जाएंगे। अस्पतालों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *