ग्वालियर में लॉकडाउन, दूध, सब्जी, फल, दवाएं जैसी सुविधाओं प्रतिबंध से बाहर

ग्वालियर. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शिवराज सरकार ने प्रदेश के 12 शहरों में रविवार लॉकडाउन लगाया है। ग्वालियर में यह दूसर लॉकडाउन है, वहीं कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर कहा है कि लॉकडाउन शनिवार रात 10 से आरंभ होरक सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।
इस दौरान दूध, सब्जी, फल, दवाएं, पेट्रोल पंप जैसी सुविधाओं को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह से बंद रहेगा। शहर के बाहर जाने वाले, बीमार, वैक्सीनेशन कराने वाले, परीक्षा देने वाले लोगों के अलावा कोई बाहर न निकले। कलेक्टर ने अपने आदेश में बताया है कि इस रविवार को शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब का क्रय-विक्रय, संग्रहण और परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *