ग्वालियर में 120 कोरोना पॉजिटिव मिले, 2 संक्रमित की मौत हुई, 18279 ने लगवाया टीका
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है, शनिवार को 120 नए संक्रमित मिले है। लगातार चौथा दिन है जब एक सैकड़ा से अधिक नए संक्रमित मिले है जबकि शनिवार को दो संक्रमित की मौत हुई है। एक 70 वर्षीय वृद्ध ने तो पॉजिटिव आने के एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। लगातार चार दिन नवंबर 2020 में दीपावली के पास आए थे इसके साथ ही ग्वालियर में कुल संक्रमित कस आंकड़ा 19433 पर पहुंच गया है इसके साथ ही शनिवार को जिले में 18279 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर अलर्ट मोड़ में आ गए है।
प्रदेश में सबसे पहले भोपाल, इंदौर व जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था जब स्थिति बिगड़ने पर 12 से ज्यादा शहर तक यह लॉकडाउन पहुंच गया है। इन 12 शहरों में ग्वालियर शहर भी शामिल है। शहर में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को 1520 सैंपल में 120 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि दो की मौत हो गई जिसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 19433 हो गया है और अभी तक कुल मौत 319 हो गई है।
