थाटीपुर में शासन द्वारा 4 हजार पेड़ काटे जाने का एबीवीपी ने किया विरोध
ग्वालियर एबीवीपी ने थाटीपुर के स्वामी विवेकानंद चौराहे पर थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना में 4 हजार छोटे बड़े पेडों को काटने का विरोध किया कार्यकर्ता काली पट्टी बांह पर बांध कर सांकेतिक विरोध जता रहे थे हाथों में तख्तियां थीं जिनपर लिखा हुआ था।
ष्पेडों को कटवाओगे, ऑक्सीजन कहां से लाओगे, साथ वहां कार्यकताओं ने शासन प्रशासन को चरणवद्ध आन्दोलन की चेतावनी दी, जिसमें देशराज नारौलिया, शेखर करणराज, सुनील राणा, मनीष बाथम, विशाल कुशवाह, नरेंद्र यादव अजय कुशवाहा प्रमोद शर्मा, संतोष पंडित, ललित झा, नागेश भदोरिया अनु कंसाना, राय तोमर आदि शामिल रहे भाग संयोजक शेखर करणराज ने कहा की शासन प्रशासन शहर का विकास करे अच्छी बात है इतना बड़ा प्रोजेक्ट आया है इसके लिए धन्यवाद लेकिन 4 हज़ार पेडों को काटना ये कैसा विकास हैए ये कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा अगर इतनी बड़ी मात्रा में पेडों को काटा गया तो भविष्य में सबको अपने लिए ऑक्सीजन खरीदनी पड़ेगी एबीवीपी केवल छात्र संगठन ही नहीं अपितु समाज का जिम्मेदार संगठन भी है।
