नर्सिंग छात्र संगठन मप्र ने नर्सिंग माफिया के फर्जी नर्सिंग कॉलेजो के विरुद्ध मोर्चा खोला
ग्वालियर आज नर्सिंग छात्र संगठन मप्र के जिलाध्यक्ष राजा कपासिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर डॉ मोहम्मद कुरेशी को ज्ञापन दिया संगठन के प्रदेश प्रभारी पण्डित विक्की अरहेला ने बताया कि चम्बल सम्भाग में फर्जी नर्सिंग कॉलेजो के मालिकों ने नर्सिंग कॉउंसलिंग की रजिस्ट्रार के साथ साठगाँठ कर फर्जी अस्पतालों को रजिस्ट करवाकर मान्यता प्राप्त करली है इन कॉलेजो के अस्पतालों की पुनः जांच कराई जाए तब जाकर फाइनल लिस्ट डाली जाए।
अन्यथा नर्सिंग छात्र संगठन मध्यप्रदेश छै। काउंसलिग का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगा ज्ञापन देने वालो में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र गुर्जरए प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार त्यागी जिलासचिव राहुल मित्तल व सचिव पुष्पराज रावत उपस्थित थे।
