मप्र में हो सकते है आईपीएल के मैच

इंदौर. महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इंदौर में आईपीएल मेजबानी की उम्मीद बढ़ गई है। मुंबई में एक खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में मैदानी स्टाफ कोरोना संक्रमित होने से बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। जानकारों के अनुसार इंदौर और हेदराबाद को वैकल्पिक मेजबानी स्थल बनाया गया है।
आईपीएल की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी। मैचों का आयोजन मुंबई, चैन्नई, दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता और अहमदाबाद में होना है। मामले में मप्र क्रिकेट संगठन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने किसी आधिकारिक सूचना से इन्कार किया है। मुख्य क्यूरेटर समन्दर सिंह चौहान ने बताया कि मीडिया से ही जानकारी मिली है। इंदौर को मेजबानी मिलती है तो हमारी तैयारी पूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *