मॉर्निग वॉक पर निकली महिला वकील की आंखों में मिर्ची झोंककर चेन लूटने वाले को दबोचा, आरोपी महलगांव का
ग्वालियर. सुबह सैर पर निकली महिला वकील की आंखों में मिर्ची झोंककर सोने की चेन लूटने वाला आरोपी पकड़ा गया है। आरोपी महलगांव का रहने वाला है और पुलिस ने उससे लूटी गई चेन भी बरामद कर ली है। झांसीरोड थाना इलाके ही हद में आने वाले रंग महल मैरिज गार्डन के सामने दो दिन पहले महिला वकील की चेन लूट ली थी। पैदल आए लुटेरे ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। वारदात की पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की तलाश शुरू की।
सोने की चेन बरामद
आरोपी की तलाश लेने के दौरान मालूम हुआ कि वारदात करने वाला लड़का महलगांव में गया है। पुलिस ने महलगांव मे लूट करने वाला आरोपी के रूट का ट्रैक किया। इस दौरान खुलासा हुआ कि वारदात कल्लू कंसाना निवासी महलगांव ने की है। पुलिस ने कल्लू को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पहले तो वह पुलिस के आगे ना-नुकुर करता रहा। जब पुलिस ने वारदात के सीसीटीवी फुटेज उसे दिखाए तो उसने सच कुबूल कर लिया इसके बाद घर से उसने लूटी गई सोने की चेन भी बरामद करा दी। पुलिस आरोपी से और भी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
