बीजापुर में हुई मुठभेड़ में जंगल में मिल 18 और जवानों के शव, अब तक 23 शहीद, 9 नक्सली ढेर

रायपुर. छत्तीसगढ़ से सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हो गए है। इस एनकाउंटर में 9 नक्सली भी मारे गए है। बीजापुर जिले के एसपी कमलोचन कश्यप ने यह जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बीजापुर के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी इसके बाद उसी रात बीजापुर और सुकमा जिले के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और इस टुकड़ी में करीब 2 हजार जवान शामिल थे।
उन्होंने आगे बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर जोनागुड़ा गांव के लगभग सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जानकारों के अनुसार इस मुठभेड़ में नक्सलियों के पीएलजीआर समूह के लोग शामिल थे। यह मुठभेड़ लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक चली। इस घटना में शनिवार को कुल 5 जवानों की शहादत की जानकारी मिली थी जो रविवार तक कुल 23 हो गई। इस घटना में 30 जवान भी घायल हो गए।
खुफिया रिपोर्ट में बताया गया कि नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी प्लांट करने का बड़ा प्लान कर रहे है। वे जंगलों में बनाए जा रहे सुरक्षाबलों के कैंपों को भी निशाना बना सकते है। ट्राई जंक्शन पर नक्सलियों के इकट्ठा होने की भी सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इन सब सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों ने शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था। बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के बाद 5 जवानों के शव शनिवार को बरामद किए गए थे वहीं 18 जवानों के शव रविवार को जंगल से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *